Media24Media.com: ईरान-इजराइल युद्ध का असर: भारत 30 दिन तक रूस से खरीदेगा तेल, अमेरिका ने दी विशेष छूट

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

ईरान-इजराइल युद्ध का असर: भारत 30 दिन तक रूस से खरीदेगा तेल, अमेरिका ने दी विशेष छूट

Document Thumbnail

 Waiver for India to purchase Russian Oil : ईरान और इजराइल के बीच जारी युद्ध का असर अब वैश्विक स्तर पर दिखने लगा है। तेल आपूर्ति पर संकट के बीच भारत ने अगले 30 दिनों तक ईरान की बजाय रूस से तेल खरीदने का फैसला किया है। इस संबंध में अमेरिका ने भी भारत को विशेष छूट दी है।


दरअसल, रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद अमेरिका और पश्चिमी देशों ने रूस के तेल व्यापार पर कई प्रतिबंध लगाए थे। इसके बावजूद मौजूदा हालात को देखते हुए अमेरिका ने भारत को अस्थायी राहत देते हुए रूस से तेल खरीदने की अनुमति दी है, ताकि वैश्विक तेल बाजार में पैदा हो रहे संकट को कुछ हद तक संभाला जा सके।

युद्ध से तेल बाजार में अनिश्चितता

ईरान और इजराइल के बीच 28 फरवरी से शुरू हुआ सैन्य संघर्ष लगातार बढ़ता जा रहा है। युद्ध की स्थिति के चलते ईरान ने फिलहाल कई देशों को होने वाली तेल आपूर्ति रोक दी है, जिसमें भारत भी शामिल है। हालांकि भारत के पास अभी कुछ हफ्तों का तेल भंडार मौजूद है, लेकिन संभावित संकट को देखते हुए अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने विशेष लाइसेंस जारी कर भारत को रूस से तेल खरीदने की अनुमति दी है।

भारत में तेल संकट की आशंका

ईरान से जुड़े तनाव के कारण तेल आपूर्ति बाधित होने की आशंका बढ़ गई है। खासतौर पर होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास बढ़ते खतरे ने वैश्विक तेल बाजार को अस्थिर कर दिया है। यह समुद्री मार्ग दुनिया के तेल व्यापार का एक महत्वपूर्ण केंद्र है और यहां किसी भी तरह की बाधा पूरी सप्लाई चेन को प्रभावित कर सकती है। भारत अपनी तेल जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात के जरिए पूरा करता है, ऐसे में आपूर्ति रुकने का सीधा असर देश की अर्थव्यवस्था और आम जनता पर पड़ सकता है।

रूस से खरीदारी फिर बढ़ेगी

पिछले कुछ महीनों में अमेरिका और पश्चिमी देशों के दबाव के चलते भारत ने रूस से तेल खरीद में कुछ कमी की थी। हालांकि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण अब ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करना भारत की प्राथमिकता बन गया है। ऐसे में आने वाले दिनों में रूस से तेल की खरीदारी फिर तेज होने की संभावना है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.