रायपुर : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कोरकोमा क्षेत्र स्थित कुदमुरा उपार्जन केंद्र में बुधवार देर रात दर्दनाक घटना सामने आई। एक जंगली Asian elephant ने मंडी प्रभारी पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 42 वर्षीय Rajesh Kumar Singh Rajput के रूप में हुई है, जो रजगामार का निवासी था। घटना के दौरान उनकी पत्नी ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।
जानकारी के अनुसार घटना बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे की है। उस समय राजेश अपनी पत्नी के साथ उपार्जन केंद्र परिसर में बनी अस्थायी झोपड़ी में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक एक जंगली हाथी वहां पहुंच गया और राजेश पर हमला कर दिया। पत्नी की चीख-पुकार के बावजूद रात में आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे उन्हें बचाया नहीं जा सका।
घटना के बाद ग्रामीणों को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद वन विभाग को भी जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी को जंगल की ओर खदेड़ने की कार्रवाई की। हालांकि बताया जा रहा है कि हाथी अभी भी आसपास के इलाके में विचरण कर रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र में जंगली हाथियों का अक्सर आना-जाना रहता है। धान की खुशबू और भंडारण के कारण हाथी कई बार मंडियों तक पहुंच जाते हैं। ऐसे में वन अमला और ग्रामीण मिलकर हाथियों को खदेड़ने की कोशिश करते हैं, लेकिन कई बार ऐसे हादसे भी सामने आ जाते हैं। 🐘

.gif)