Media24Media.com: CG NEWS : नशे में धुत व्यक्ति ने चुरा ली 108 एम्बुलेंस, अस्पताल कैंपस में ही धराया

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS : नशे में धुत व्यक्ति ने चुरा ली 108 एम्बुलेंस, अस्पताल कैंपस में ही धराया

Document Thumbnail

 कोरबा। जिले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर से 108 एम्बुलेंस चुरा ली। हालांकि वह अस्पताल परिसर से बाहर निकल पाता, उससे पहले ही सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है।


जानकारी के अनुसार मड़वारानी निवासी बाबूलाल मिंजवार (42) किसी काम से जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचा था। बताया जा रहा है कि वह नशे की हालत में अपने दोस्त के साथ शराब पीने के लिए मड़वारानी जाना चाहता था, लेकिन उसके पास वहां जाने के लिए कोई साधन या पैसे नहीं थे।

इसी दौरान उसकी नजर अस्पताल परिसर में खड़ी 108 एम्बुलेंस पर पड़ी। बताया जा रहा है कि एम्बुलेंस में चाबी लगी हुई थी। मौके का फायदा उठाते हुए बाबूलाल ने तुरंत गाड़ी स्टार्ट की और एम्बुलेंस लेकर निकलने की कोशिश करने लगा।

हालांकि उसे वाहन चलाना ठीक से नहीं आता था। उसने जैसे-तैसे एम्बुलेंस चलाने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल परिसर के अंदर ही गाड़ी अचानक बंद हो गई। एम्बुलेंस को असामान्य तरीके से चलते देख वहां मौजूद सुरक्षा गार्डों को शक हुआ। गार्डों ने तुरंत वाहन को घेर लिया और आरोपी को पकड़ लिया।

घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और बाबूलाल मिंजवार को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने दोस्त के पास शराब पीने जाने के लिए एम्बुलेंस लेकर भाग रहा था। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.