Media24Media.com: बिहार दिवस पर अमित शाह का संदेश: “समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली इतिहास से देश को दिशा देता रहा है बिहार”

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बिहार दिवस पर अमित शाह का संदेश: “समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली इतिहास से देश को दिशा देता रहा है बिहार”

Document Thumbnail

नई दिल्ली/पटना- केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बिहार दिवस के अवसर पर राज्य के सभी भाइयों और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने संदेश में अमित शाह ने कहा कि बिहार अपनी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और अद्वितीय कला रूपों के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि यह राज्य हमेशा से देश को सामाजिक न्याय और बौद्धिक जागरूकता के मार्ग पर आगे बढ़ाने में अग्रणी रहा है।

अमित शाह ने बिहार के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि नालंदा और विक्रमशिला जैसे विश्वप्रसिद्ध शिक्षा केंद्रों की परंपरा से लेकर स्वतंत्रता संग्राम और आपातकाल तक, बिहार ने हर युग में राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान दिया है।

उन्होंने आगे कहा कि आज बिहार अपने समृद्ध विरासत और परंपराओं को संजोते हुए विकास और प्रगति के नए मानक स्थापित कर रहा है, जो पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.