Media24Media.com: AI समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर सियासत गरम, डिप्टी सीएम ने मांगी माफी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

AI समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर सियासत गरम, डिप्टी सीएम ने मांगी माफी

Document Thumbnail

 Arun Sao On AI Summit 2026 Protest : दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलेस विरोध प्रदर्शन पर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। अरुण साव ने इस घटना को “शर्मनाक” बताते हुए राहुल गांधी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से देश से माफी मांगने की बात कही है।


उपमुख्यमंत्री साव ने आरोप लगाया कि यह प्रदर्शन राहुल गांधी के निर्देश पर किया गया और इससे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ऐसा प्रदर्शन देश की प्रतिष्ठा को धूमिल करता है।

टी-शर्ट उतारकर किया विरोध

बताया गया कि इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील का विरोध करते हुए टी-शर्ट उतारकर प्रदर्शन किया और नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों की टी-शर्ट पर “PM COMPROMISED” लिखा हुआ था।

पुलिस ने लिया हिरासत में

घटना के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब आधा दर्जन प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और उनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी।

सियासी बयानबाजी तेज

इस घटना के बाद राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। बीजेपी नेताओं का आरोप है कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि खराब करने की कोशिश की गई, जबकि विपक्ष इसे विरोध का लोकतांत्रिक अधिकार बता रहा है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.