Media24Media.com: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 62वां जन्मदिन, पीएम मोदी ने दी बधाई

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 62वां जन्मदिन, पीएम मोदी ने दी बधाई

Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 21 फरवरी को अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं। साधारण किसान परिवार में जन्मे साय ने गांव की राजनीति से अपना सफर शुरू कर लंबे संगठनात्मक अनुभव के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री पद तक पहुंचने का मुकाम हासिल किया है। उनकी सादगी और शांत राजनीतिक शैली उन्हें अलग पहचान दिलाती है।


गृह ग्राम जशपुर में मनाएंगे जन्मदिन

मुख्यमंत्री अपने जन्मदिन के अवसर पर अपने गृह जिला जशपुर के लिए रवाना हुए। रवाना होने से पहले हेलीपेड पर कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ उनका स्वागत किया और उन्हें लड्डुओं से तौला गया।

सीएम साय ने कहा कि वे हर वर्ष अपना जन्मदिन अपने गांव और परिवार के बीच मनाते हैं। इस अवसर पर वे अपनी माता का आशीर्वाद लेंगे और परिवार व ग्रामीणों के साथ सत्यनारायण कथा में शामिल होंगे।

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट कर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा कि छत्तीसगढ़ की तरक्की के लिए साय के प्रयास सराहनीय हैं और लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाल रहे हैं। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.