Media24Media.com: BJP मुख्यालय में सहयोग केंद्र फिर शुरू, आज होगा जनदर्शन

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

BJP मुख्यालय में सहयोग केंद्र फिर शुरू, आज होगा जनदर्शन

Document Thumbnail

रायपुर। भाजपा एक बार फिर अपने कार्यकर्ताओं और आम जनता की समस्याएं सुनने तथा उनके त्वरित समाधान के उद्देश्य से पार्टी मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सहयोग केंद्र की शुरुआत करने जा रही है। करीब तीन महीने के अंतराल के बाद यह जनदर्शन कार्यक्रम आज, 3 फरवरी से दोबारा शुरू हो रहा है।


भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सहयोग केंद्र के पहले दिन प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल उपस्थित रहेंगे। मंत्री के आगमन से पूर्व दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों का पंजीयन किया जाएगा।

इसके बाद दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल सीधे तौर पर कार्यकर्ताओं और आम जनता की समस्याएं सुनेंगे तथा उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देंगे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय भी उपस्थित रहेंगे।

सहयोग केंद्र के माध्यम से पार्टी का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना और उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.