Media24Media.com: गोली मारकर हत्या, आरी से किए टुकड़े, बेटे की हैवानियत से दहला लखनऊ, पढ़े पूरी खबर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

गोली मारकर हत्या, आरी से किए टुकड़े, बेटे की हैवानियत से दहला लखनऊ, पढ़े पूरी खबर

Document Thumbnail

 लखनऊ में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने अपने ही पिता की गोली मारकर हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगाने के लिए उसके टुकड़े कर नीले ड्रम में भर दिया। आरोपी की योजना शव को गोमती नदी में फेंकने की थी।


पुलिस के अनुसार, आशियाना थाना क्षेत्र में रहने वाले अक्षत पर उसके पिता द्वारा मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET) की तैयारी का दबाव बनाया जा रहा था। आरोपी दो बार परीक्षा दे चुका था, लेकिन सफल नहीं हुआ था। बताया जा रहा है कि इसी तनाव और विवाद के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

लाइसेंसी राइफल से मारी गोली

20 फरवरी की सुबह पिता-पुत्र के बीच तीखी बहस हुई। गुस्से में अक्षत ने पिता की लाइसेंसी राइफल उठाई और उनके सिर में गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

शव के टुकड़े कर ड्रम में भरा

हत्या के बाद आरोपी ने शव को घसीटकर नीचे लाया। पहले नदी में फेंकने की योजना बनाई, लेकिन वजन अधिक होने के कारण उसने आरी खरीदकर शव के टुकड़े कर दिए। हाथ-पैर अलग-अलग जगह फेंके गए, जबकि धड़ को नीले ड्रम में डालकर ऊपर से सीमेंट भर दिया गया ताकि बदबू न फैले और किसी को शक न हो।

सबूत मिटाने की कोशिश

खून से सने बिस्तर, चादर और तकिए को आरोपी ने अमौसी इलाके में ले जाकर जला दिया। घटना के समय उसकी छोटी बहन (11वीं की छात्रा) घर में ही थी। गोली की आवाज सुनकर बाहर आने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर चार दिन तक कमरे में बंद रखा।

पड़ोसियों के शक से खुला राज

चार दिन बाद पड़ोसियों को घर से आ रही दुर्गंध पर शक हुआ और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस जब घर पहुंची तो खून के निशान और संदिग्ध नीला ड्रम मिला। ड्रम खोलते ही अंदर से धड़ बरामद हुआ, जिसे देखकर पुलिस भी सन्न रह गई।

पूछताछ में आरोपी टूट गया और पूरे अपराध का खुलासा कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बहन सदमे में है और उसकी काउंसलिंग कराई जा रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.