Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

EMI पर फिलहाल कोई राहत नहीं, RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखा

Document Thumbnail

 RBI Monetary Policy: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने फरवरी 2026 की मॉनेटरी पॉलिसी मीटिंग के बाद रेपो रेट में किसी तरह का बदलाव नहीं करने का ऐलान किया है। केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर बरकरार रखा है। इस फैसले से लोन लेने वालों को EMI में राहत मिलने की उम्मीदों को झटका लगा है।


तीन दिवसीय मौद्रिक नीति समीक्षा के अंत में यह निर्णय लिया गया। RBI का यह रुख बताता है कि बैंक फिलहाल महंगाई के आउटलुक को लेकर सतर्क है, हालांकि ब्याज दरों पर स्थिरता बनाए रखना चाहता है।

RBI गवर्नर ने कहा कि हालिया वैश्विक और घरेलू डील्स के चलते ग्रोथ आउटलुक सकारात्मक बना हुआ है और भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत स्थिति में है।

कटौती की उम्मीद पहले से कम थी

विशेषज्ञों का मानना था कि फरवरी में रेपो रेट कटौती की संभावना कम है। केंद्रीय बजट 2026 में सरकार ने कैपेक्स को 12% बढ़ाने और राजकोषीय घाटा 4.3% तक सीमित रखने का लक्ष्य रखा है।
इसके अलावा बाहरी माहौल में भी सुधार के संकेत हैं। अमेरिका द्वारा भारत पर टैरिफ घटाकर 18% करना और भारत-EU FTA से ट्रेड व निवेश बढ़ने की उम्मीद ने RBI को सतर्क रुख अपनाने के लिए प्रेरित किया।

पिछले एक साल में 4 बार कटौती

फरवरी 2025 से दिसंबर 2025 के बीच RBI ने चार बार रेपो रेट में कुल 125 बेसिस प्वाइंट की कटौती की थी।

  • फरवरी 2025: 0.25%
  • अप्रैल 2025: 0.25%
  • जून 2025: 0.50%
  • दिसंबर 2025: 0.25%

इन कटौतियों से EMI में राहत मिली थी, लेकिन फरवरी 2026 की बैठक में दरें स्थिर रखी गई हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.