Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

कौवों की रहस्यमयी मौत, H5N1 वायरस की पुष्टि से अलर्ट

Document Thumbnail

 H5N1 virus scare : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शहर के अलग-अलग इलाकों में सैकड़ों कौवे मृत पाए गए। लैब जांच में इन पक्षियों में H5N1 (एवियन इन्फ्लूएंजा) वायरस की पुष्टि हुई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग और पशुपालन विभाग ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है।


अचानक हुई इन मौतों ने इलाके में बर्ड फ्लू फैलने की आशंका बढ़ा दी है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और एहतियाती निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

 एडवाइजरी जारी, सख्त निर्देश

स्वास्थ्य अधिकारियों ने संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि

  • मरे हुए कौवों और पोल्ट्री पक्षियों के शवों को बायोसिक्योरिटी प्रोटोकॉल के तहत नष्ट किया जाए
  • शवों को या तो जलाया जाए या गहरे गड्ढे में दफनाया जाए
  • आम लोग मरे हुए पक्षियों को छूने या उठाने से बचें
  • किसी भी नए मामले की सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन को दें

इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय पशुपालन मंत्रालय ने तमिलनाडु के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर तत्काल और व्यापक फील्ड सर्विलांस के निर्देश दिए हैं।

H5N1 क्या है?

H5N1, इन्फ्लूएंजा-A वायरस का एक खतरनाक प्रकार है, जिसे बर्ड फ्लू के नाम से जाना जाता है। यह वायरस मुख्य रूप से पक्षियों, खासकर पोल्ट्री को संक्रमित करता है।

हालांकि यह बीमारी आम तौर पर पक्षियों तक सीमित रहती है, लेकिन संक्रमित पक्षियों, उनके मल, लार या दूषित सतहों के सीधे संपर्क में आने से इंसान भी इसकी चपेट में आ सकते हैं।

कितना खतरनाक है H5N1?

पक्षियों में यह वायरस तेजी से फैलता है और बड़ी संख्या में मौतों का कारण बन सकता है

  • इंसानों में संक्रमण दुर्लभ है, लेकिन जब होता है तो गंभीर निमोनिया और सांस की तकलीफ हो सकती है
  • पिछले प्रकोपों में H5N1 की मृत्यु दर सामान्य फ्लू से कहीं अधिक पाई गई है
  • फिलहाल स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से घबराने के बजाय सतर्क रहने की अपील की गई है।
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.