Media24Media.com: नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का भव्य समापन: ‘विकसित छत्तीसगढ़’ और ‘हर घर स्वदेशी’ के संकल्प के साथ व्यापारियों का महाकुंभ संपन्न

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का भव्य समापन: ‘विकसित छत्तीसगढ़’ और ‘हर घर स्वदेशी’ के संकल्प के साथ व्यापारियों का महाकुंभ संपन्न

Document Thumbnail

 रायपुर। राजधानी के बीटीआई ग्राउंड में Confederation of All India Traders (CAIT) द्वारा आयोजित पांच दिवसीय ‘नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026’ का गरिमामय समापन हुआ। समापन समारोह में केंद्र और राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के साथ व्यापार जगत की कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं। अंतिम दिन भारी भीड़ उमड़ी, जिससे स्थानीय कारोबार को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्सपो की सफलता पर ‘कैट’ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस आयोजन से आम जनता को एक ही छत के नीचे विविध उत्पादों की सुविधा मिली। उन्होंने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी है और इसी दिशा में नई औद्योगिक नीति लागू की गई है। मुख्यमंत्री ने बजट में व्यापारिक बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के विशेष प्रावधानों का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे प्रदेश की आर्थिक तस्वीर बदलेगी।

राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील जे. सिंघी ने केंद्र और राज्य सरकार के नक्सलवाद उन्मूलन के संकल्प की सराहना की और इसे व्यापारिक सुगमता के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने ‘छत्तीसगढ़ की 36 की शक्ति’ का उल्लेख करते हुए प्रदेश को विकसित बनाने का आह्वान किया। साथ ही, प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत 2047’ विजन में छत्तीसगढ़ की अहम भूमिका रेखांकित करते हुए ‘हर घर स्वदेशी’ के संकल्प पर जोर दिया। उन्होंने राज्य के बजट को व्यापारियों और आम जनता के लिए दूरदर्शी और प्रभावी बताया।

कार्यक्रम के अंत में ‘कैट’ पदाधिकारियों ने प्रतिभागियों और आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। समापन अवसर पर यह संकल्प लिया गया कि छत्तीसगढ़ न केवल व्यापार का प्रमुख केंद्र बनेगा, बल्कि स्वदेशी उत्पादों के प्रचार-प्रसार में भी अग्रणी भूमिका निभाएगा। पांच दिवसीय इस आयोजन ने करोड़ों के कारोबार के साथ सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को व्यापक मंच प्रदान कर आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की दिशा में मजबूत कदम रखा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.