Media24Media.com: अंधविश्वास पड़ा भारी: सपने के इशारे पर सांप को दूध पिलाने गया युवक, डसने के बाद अस्पताल पहुंचा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

अंधविश्वास पड़ा भारी: सपने के इशारे पर सांप को दूध पिलाने गया युवक, डसने के बाद अस्पताल पहुंचा

Document Thumbnail

 सीतामढ़ी जिला से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सपने को सच मान लेना एक युवक को भारी पड़ गया।


जानकारी के मुताबिक, मेजरगंज प्रखंड निवासी मुकेश पासवान, जो मजदूरी करते हैं, ने दावा किया कि पिछले करीब 15 दिनों से एक सांप उनके सपने में आकर दूध और लावा मांग रहा था। उनका कहना है कि यह सपना उन्हें लगातार कई दिनों तक आता रहा।

बीती रात भी उन्होंने वही सपना देखा। सुबह नींद खुलते ही उन्होंने इसे किसी संकेत की तरह लिया। घर से बाहर निकले तो उन्हें एक सांप दिखाई दिया। सपने को सच मानते हुए वे उसे दूध पिलाने की कोशिश करने लगे।

लेकिन सांप ने दूध नहीं पिया और अचानक मुकेश को डस लिया। डसते ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।

हालांकि घबराने के बजाय मुकेश ने साहस दिखाया। उन्होंने जिंदा सांप को पकड़कर एक डिब्बे में बंद किया और तुरंत अस्पताल पहुंच गए। सांप को साथ ले जाने से डॉक्टरों को इलाज में सहूलियत मिली।

डॉक्टरों के अनुसार, समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण उनकी जान बच गई। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

घटना के बाद इलाके में अंधविश्वास को लेकर चर्चा तेज है। स्थानीय लोग ऐसे विश्वासों से दूर रहने और किसी भी सर्पदंश की स्थिति में तुरंत चिकित्सा सहायता लेने की अपील कर रहे हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.