Media24Media.com: शिव बारात के दौरान नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, 7 आरोपी गिरफ्तार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

शिव बारात के दौरान नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, 7 आरोपी गिरफ्तार

Document Thumbnail

 दुर्ग। शिवजी की बारात का उत्सव उस वक्त मातम में बदल गया, जब पुरानी रंजिश के चलते एक नाबालिग पर चाकू से हमला कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


यह घटना 16 फरवरी की बताई जा रही है। वार्ड क्रमांक 17 शांति नगर निवासी शिव कुमार गोड (51) ने मोहन नगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र क्षय कुमार गोड उर्फ नानू शिवजी की बारात देखने गया था।

बारात के दौरान नानू का कुछ युवकों से पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद धारदार हथियार से उस पर जानलेवा हमला किया गया।

बताया जा रहा है कि यह पूरा विवाद शांति नगर और शक्ति नगर के युवकों के बीच वर्चस्व की लड़ाई से जुड़ा था, जो पिछले एक महीने से चल रहा था।

गंभीर रूप से घायल नानू को इलाज के लिए सिकोला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और रात में ही अलग-अलग टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई।

पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई। अगले दिन सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते हमला करना स्वीकार किया। इसके बाद सभी को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की गई।

पुलिस ने शक्ति नगर निवासी करण उर्फ बाटा, मनीष देशमुख उर्फ पाडू, अश्वनीद चंद्राकर, आशीष चतुर्वेदी उर्फ मोनू, शुभम देवांगन उर्फ राजा, जितेश वर्मा उर्फ पोगो और आदित्य सेन उर्फ ब्राण्डेड को गिरफ्तार किया है। घटना में इस्तेमाल धारदार हथियार भी जब्त कर लिया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.