Media24Media.com: राप्रसे के 7 अधिकारियों को IAS में प्रमोशन, डीओपीटी ने जारी की अधिसूचना

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

राप्रसे के 7 अधिकारियों को IAS में प्रमोशन, डीओपीटी ने जारी की अधिसूचना

Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा (राप्रसे) के सात वरिष्ठ अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी।


यह नियुक्तियां वर्ष 2024 की चयन सूची के तहत 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 के बीच उत्पन्न रिक्तियों के आधार पर की गई हैं। सभी अधिकारियों को प्रोबेशन पर नियुक्त करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल किया गया है तथा उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर आवंटित किया गया है।


इन अधिकारियों को मिला प्रमोशन

  • तीरथराज अग्रवाल
  • लीना कोसम
  • सौमिल रंजन चौबे
  • बीरेंद्र बहादुर पंचभाई
  • सुमित अग्रवाल
  • संदीप कुमार अग्रवाल
  • आशीष कुमार टिकारिहा

यह पदोन्नति राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। अब ये सभी अधिकारी आईएएस के रूप में नई जिम्मेदारियां संभालेंगे और शासन-प्रशासन में अहम भूमिका निभाएंगे।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.