Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा: कमरे में कोयला जलाने से दंपति और मासूम की दम घुटने से मौत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा: कमरे में कोयला जलाने से दंपति और मासूम की दम घुटने से मौत

Document Thumbnail

 सूरजपुर। जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां ठंड से बचने की कोशिश एक परिवार के लिए काल बन गई। सूरजपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कोट चंदरपुर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गई।


खिड़की-रोशनदान नहीं होने से भरा धुआं

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि परिवार ने ठंड से राहत पाने के लिए कमरे के भीतर पत्थर कोयला जलाया था। जिस कमरे में परिवार सोया हुआ था, वहां खिड़की या रोशनदान (वेंटिलेशन) नहीं था। रातभर कोयला जलने से कमरे में जहरीला धुआं भर गया, जिससे सोते समय ही तीनों का दम घुट गया और उनकी जान चली गई।

मृतकों की पहचान 28 वर्षीय कवल सिंह, उनकी 25 वर्षीय पत्नी कुंती और उनके 4 वर्षीय मासूम बेटे के रूप में हुई है। सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों और आसपास के लोगों को संदेह हुआ। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.