Media24Media.com: विधानसभा में गूंजा ‘किसान’ मुद्दा, महंत के प्रस्ताव पर बवाल, विपक्ष गर्भगृह में उतरा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

विधानसभा में गूंजा ‘किसान’ मुद्दा, महंत के प्रस्ताव पर बवाल, विपक्ष गर्भगृह में उतरा

Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन धान खरीदी का मुद्दा इतना गरमाया कि सदन में जोरदार हंगामा हो गया। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत द्वारा सरकार की धान खरीदी नीति पर चर्चा के लिए दिया गया स्थगन प्रस्ताव सभापति ने अग्राह्य घोषित कर दिया। इसके बाद कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी करते हुए गर्भगृह (वेल) में पहुंचकर विरोध दर्ज कराया और स्वेच्छा से निलंबित हो गए।


डॉ. महंत ने आरोप लगाया कि सरकार की धान खरीदी नीति पूरी तरह विफल रही है और किसानों को टोकन, रकबा और खरीदी प्रक्रिया में परेशान किया गया। उन्होंने कहा कि इतने गंभीर मुद्दे पर विस्तृत चर्चा आवश्यक है।

कई विधायकों ने उठाए किसान मुद्दे

विपक्ष के अन्य विधायकों ने भी अलग-अलग जिलों में किसानों की समस्याओं का उल्लेख किया — कहीं पूरा धान नहीं खरीदे जाने का आरोप, तो कहीं कर्ज, समर्पण और प्रशासनिक दबाव की शिकायतें सामने आईं।

भूपेश बघेल का तीखा हमला

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों के मुद्दे पर चर्चा से बचा जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि अधिकारियों ने किसानों के घर-खलिहान तक जाकर दबाव बनाया और टोकन व्यवस्था से परेशान किया।

प्रस्ताव खारिज, नारेबाजी और वॉकआउट

सभापति ने स्पष्ट किया कि बजट सत्र में आय-व्यय पर चर्चा होती है, इसलिए स्थगन प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया जा सकता। इसके बाद कांग्रेस विधायकों ने “किसान विरोधी सरकार” जैसे नारे लगाए, वेल में पहुंचे और विरोध स्वरूप सदन से बाहर चले गए।

इस घटनाक्रम के चलते सदन की कार्यवाही कुछ समय के लिए बाधित रही और राजनीतिक माहौल गरमा गया।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.