Media24Media.com: “धन्यवाद से काम नहीं चलेगा…” जिला अस्पताल में प्रसूता से वसूली, दो नर्स सस्पेंड

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

“धन्यवाद से काम नहीं चलेगा…” जिला अस्पताल में प्रसूता से वसूली, दो नर्स सस्पेंड

Document Thumbnail

 बिलासपुर। बिलासपुर जिला अस्पताल के मातृ-शिशु अस्पताल (प्रसूति वार्ड) से जुड़े दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनसे सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। एक वीडियो में डिलीवरी के बाद प्रसूता के परिजन से “दवा-पानी” और “खुशी” के नाम पर खुलेआम पैसों की मांग की जा रही है।


बताया जा रहा है कि पैसे मांगने वाली स्टाफ नर्स ने अपनी मेहनत का हवाला देते हुए 1,000 रुपये देने को कहा, जबकि अन्य स्टाफ के लिए 500-500 रुपये अलग से देने की भी मांग की गई।

इतना ही नहीं, उसी पीड़ित से एडमिशन फॉर्म भरवाने के नाम पर भी पैसे मांगे जाने का आरोप है। इससे जुड़ा एक और वीडियो भी सामने आया है, जिसमें फॉर्म भरने के लिए रकम मांगी जाती दिख रही है। वीडियो वायरल होते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए संभागीय संयुक्त संचालक डॉ. अनिल गुप्ता ने दोनों स्टाफ नर्स — लक्ष्मी वर्मा और संजू चौरसिया — को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

वायरल होते ही वीडियो हटाया गया

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली। बताया जा रहा है कि जिस अकाउंट से वीडियो सबसे पहले पोस्ट किया गया था, उसने बाद में इसे हटा दिया। उसी आईडी से एडमिशन फॉर्म के नाम पर पैसे मांगने वाला दूसरा वीडियो भी साझा किया गया था।

स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई में यह भी उल्लेख किया गया है कि फॉर्म भरने के नाम पर पैसे मांगने की शिकायत सही पाई गई, जिसमें एक स्टाफ नर्स पैसे लेते हुए दिखाई दे रही है।

घटना ने सरकारी अस्पतालों में “अनौपचारिक वसूली” के मुद्दे को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.