Media24Media.com: CG NEWS : खेलते-खेलते हादसा: दीवार गिरने से मलबे में दबा मासूम

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS : खेलते-खेलते हादसा: दीवार गिरने से मलबे में दबा मासूम

Document Thumbnail

 कोरबा। शहर में आज शनिवार को हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। लक्ष्मण बन तालाब स्थित काली मंदिर के पास निर्माणाधीन मकान की पक्की बाउंड्री वॉल अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में मलबे में दबकर दो वर्षीय मासूम धनेश कर्ष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना उस समय हुई जब कुछ बच्चे दीवार के पास खेल रहे थे और आसपास से लोग गुजर रहे थे। अचानक दीवार गिरने से कई लोग इसकी चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

हादसे में संजू कर्ष (20 वर्ष) और विशाल यादव (18 वर्ष) समेत तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। दीवार गिरने से पास में खड़ा एक ऑटो और एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गए।

घटना से नाराज बस्तीवासियों ने जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कोतवाली थाना का घेराव किया। लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। एहतियातन मार्ग पर आवाजाही अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है तथा निर्माण कार्य से जुड़े जिम्मेदारों की भूमिका की जांच की जा रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.