Media24Media.com: अमेरिका-इजरायल का ईरान पर संयुक्त हमला, तेहरान दहला

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

अमेरिका-इजरायल का ईरान पर संयुक्त हमला, तेहरान दहला

Document Thumbnail

 Israel Iran Conflict : मध्य-पूर्व में तनाव बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान पर संयुक्त सैन्य कार्रवाई शुरू की है, जिसे “Shield of Judah” नाम दिया गया है। अमेरिकी सेना ने भी पुष्टि की है कि वह ईरान पर किए गए हवाई हमलों में शामिल रही।


हमलों के बाद राजधानी तेहरान के कई हिस्सों में संचार व्यवस्था प्रभावित हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार पूर्वी और पश्चिमी तेहरान के कुछ इलाकों में मोबाइल नेटवर्क बंद हो गया है, जबकि कई जगह इंटरनेट सेवाएं बाधित हैं।

खामेनेई को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की खबर

ईरानी मीडिया के अनुसार देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई तेहरान में नहीं हैं और उन्हें हमलों के बाद एक सुरक्षित गुप्त स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इजरायल में आपात स्थिति

संभावित जवाबी हमले के खतरे को देखते हुए इजरायल ने राष्ट्रीय आपात स्थिति घोषित कर दी है। Israel Defense Forces ने चेतावनी दी है कि ईरान मिसाइल और ड्रोन से हमला कर सकता है।

इजरायल की परिवहन मंत्री मिरी रेगेव ने घोषणा की कि देश का एयरस्पेस नागरिक उड़ानों के लिए बंद कर दिया गया है। स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं, सार्वजनिक जमावड़ों पर रोक लगा दी गई है और लोगों को घर से काम करने की सलाह दी गई है।

तेहरान में कई इलाकों पर मिसाइलें

रिपोर्ट्स के मुताबिक तेहरान के यूनिवर्सिटी स्ट्रीट, जोम्हौरी क्षेत्र और डाउनटाउन के पाश्चर स्ट्रीट के पास कई मिसाइलें गिरीं, जिससे शहर के कई हिस्सों में भारी धमाके हुए और धुएं का घना गुबार उठता देखा गया।

परमाणु तनाव के बीच हमला

यह संयुक्त कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर पश्चिमी देशों और तेहरान के बीच तनाव चरम पर है। इजरायल ने इसे “प्रिवेंटिव स्ट्राइक” बताया है, यानी संभावित खतरे को पहले ही खत्म करने की कोशिश।

फिलहाल पूरे क्षेत्र में युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं और दुनिया की नजरें ईरान की संभावित प्रतिक्रिया पर टिकी हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.