Media24Media.com: फरार तहसीलदार-नायब तहसीलदार गिरफ्तार, भारतमाला मुआवजा घोटाले में बड़ी कार्रवाई

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

फरार तहसीलदार-नायब तहसीलदार गिरफ्तार, भारतमाला मुआवजा घोटाले में बड़ी कार्रवाई

Document Thumbnail

 BHARATMALA SCAM : छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना के तहत उजागर हुए करोड़ों रुपये के मुआवजा घोटाले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे तहसीलदार शशिकांत कुर्रे और नायब तहसीलदार लखेश्वर प्रसाद किरण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


दोनों अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने राजस्व अमले और कथित भूमाफियाओं के साथ मिलीभगत कर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और जमीन मुआवजा वितरण में अनियमितताएं कीं। जांच में सामने आया है कि इस हेराफेरी के कारण शासन को करोड़ों रुपये की आर्थिक क्षति हुई।

मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद विशेष न्यायालय ने दोनों के खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया था। वारंट जारी होते ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी थी। इसी कड़ी में रायपुर से दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ के दौरान घोटाले से जुड़े अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों और कथित दलालों की भूमिका की जांच की जा रही है। जांच एजेंसियों का मानना है कि इस प्रकरण में और भी बड़े नाम सामने आ सकते हैं।

भारत माला परियोजना जैसे राष्ट्रीय महत्व के प्रोजेक्ट में सामने आए इस घोटाले ने प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है और संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.