Media24Media.com: शादी न हो पाने से आहत प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, गांव में शोक

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

शादी न हो पाने से आहत प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, गांव में शोक

Document Thumbnail

 गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र के पनकोटा गांव में एक प्रेमी जोड़े द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। 18 वर्षीय कृष्णा भैना और 21 वर्षीय अनिता भैना ने फांसी लगाकर जान दे दी।


जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे और वे विवाह करना चाहते थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने अरपा महोत्सव के सामूहिक विवाह में पंजीयन कराने की कोशिश की, लेकिन कृष्णा की उम्र कम होने के कारण पंजीयन नहीं हो सका। परिजनों ने उम्र पूरी होने पर शादी कराने की बात कही थी।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों पिछले कुछ समय से गांव में ही साथ रह रहे थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बीती रात अनिता ने घर में फांसी लगा ली। इसके बाद कृष्णा ने भी कथित तौर पर घर के बाहर पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना पर पेंड्रा पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.