Media24Media.com: अर्जुन के परिवार को बीएमओ ने भेंट किया नेत्रदान प्रमाण पत्र

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

अर्जुन के परिवार को बीएमओ ने भेंट किया नेत्रदान प्रमाण पत्र

Document Thumbnail

आरंग- गत दिवस ग्राम भिलाई निवासी 80 वर्षीय स्व.अर्जुन लाल साहू के परिवार जनों द्वारा नेत्रदान कराया गया।जो अभी भी क्षेत्र व जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। सप्ताह भर पहले ही रायपुर में आयोजित मासिक बैठक में मुख्य स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी ने सफलता पूर्वक नेत्रदान के लिए नेत्र सहायक अधिकारियों की टीम को बधाई दिए थे। वहीं शुक्रवार को आरंग बीएमओ डॉ. विजय लक्ष्मी अनंत, नेत्र सहायक अधिकारी अन्नपूर्णा वर्मा, सालिक नवरंगे, बीईई महेश चंद्राकर,एमएलटी  अरविंद चंद्राकर, वाहन चालक नीरेन्द्र साहू ने ग्राम भिलाई  पहुंचकर स्व.अर्जुन के परिवारजनों को नेत्रदान का प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए सम्मानित किया। साथ ही स्व.अर्जुन साहू के परिवार का आभार जताते हुए कहा इस पुनीत कार्य से दो लोगों को रोशनी मिली।80 वर्षीय अर्जुन मृत्युपरांत नेत्रदान कर लोगो को संदेश देकर गया है।

इस अवसर पर जनपद सदस्य प्रतिनिधि मनीष साहू, सरपंच नीलकंठ निर्मलकर, उपसरपंच रूपेश साहू,तुलस साहू,देवलाल साहू,  उमाशंकर साहू,मायावती साहू उपस्थित थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.