Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीलंका में पवित्र देवनीमोरी अवशेषों के प्रदर्शन के लिए राष्ट्रपति दिसानायके का आभार जताया

Document Thumbnail

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति महामहिम अनुरा कुमारा दिसानायके द्वारा कोलंबो स्थित पवित्र गंगारामया मंदिर में पवित्र देवनीमोरी अवशेषों के प्रदर्शन के उद्घाटन के लिए उनका आभार व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने स्मरण कराया कि अप्रैल 2025 में श्रीलंका की अपनी यात्रा के दौरान यह निर्णय लिया गया था कि इन पूजनीय बौद्ध अवशेषों को श्रीलंका लाया जाएगा, ताकि वहां के लोगों को उन्हें श्रद्धापूर्वक दर्शन करने का अवसर मिल सके।

मोदी ने कहा कि भारत और श्रीलंका के बीच सदियों पुराने गहरे सभ्यतागत और आध्यात्मिक संबंध हैं, जो साझा सांस्कृतिक विरासत और आपसी आदान–प्रदान से मजबूत हुए हैं। उन्होंने कहा कि पवित्र देवनीमोरी अवशेषों का श्रीलंका आगमन दोनों देशों के बीच इस स्थायी आध्यात्मिक बंधन का सशक्त प्रतीक है।

प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त की कि भगवान बुद्ध का करुणा, शांति और सद्भाव का कालजयी संदेश मानवता को निरंतर मार्गदर्शन देता रहेगा और सीमाओं से परे एकता व आपसी समझ को बढ़ावा देगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर हिंदी, सिंहली और तमिल भाषाओं में अपने संदेश साझा करते हुए इस आयोजन को भारत–श्रीलंका मैत्री और सांस्कृतिक संबंधों के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण बताया।



Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.