Media24Media.com: समाजसेवा, दानशीलता के लिए दिया गया मोरध्वज अलंकरण सम्मान

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

समाजसेवा, दानशीलता के लिए दिया गया मोरध्वज अलंकरण सम्मान

Document Thumbnail

 आरंग । राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कर-कमलों से “मोरध्वज अलंकरण सम्मान” से विभूषित किया गया। इनमें 5 व्यक्तिगत और एक संस्थागत कुल 6 अलंकरण में प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।


जिसमें दानशीलता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए स्व. भागीरथी लाल अग्रवाल के पौत्र आशुतोष कुमार अग्रवाल, गौ-सेवा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए राहुल जोशी, खेल-कूद के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए  भुवन लाल नशीने, शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए मुरली मनोहर देवांगन, कला एवं संगीत के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान  प्रभुलाल साहनी और उनके पुत्र लल्ला साहनी को मोरध्वज अलंकरण से विभूषित किया गया।


वहीं समाज सेवा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए संस्थागत सम्मान पीपला वेलफेयर फाउंडेशन आरंग को प्रदान किया गया। संरक्षक आनंदराम साहू, अध्यक्ष दूजेराम धीवर,संयोजक महेन्द्र पटेल, कोषाध्यक्ष कोमल लाखोटी,सयुक्त सचिव संजय मेश्राम को मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान देते हुए महोत्सव के संयोजक गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि इस राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव का 2023 ने पीपला फाउंडेशन संस्था ने रखी, जो अब भव्य रूप ले चुका है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.