Media24Media.com: धर्म की आड़ में शर्मनाक खेल: कथावाचक श्रवण दास महाराज गिरफ्तार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

धर्म की आड़ में शर्मनाक खेल: कथावाचक श्रवण दास महाराज गिरफ्तार

Document Thumbnail

 दरभंगा। धर्म और आस्था की आड़ में महिला के यौन शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। बिहार के दरभंगा जिले में चर्चित कथावाचक श्रवण दास जी महाराज को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर शादी का झांसा देकर करीब एक वर्ष तक एक महिला के साथ दुष्कर्म करने और गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात कराने का आरोप है।


पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना में मामला दर्ज किए जाने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है और आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।


शादी का झांसा, वायरल वीडियो से खुला मामला

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने महिला थाना में दर्ज शिकायत में बताया कि आरोपी कथावाचक ने उसे शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए। गर्भवती होने पर भी आरोपी ने विवाह का आश्वासन देकर गर्भपात करा दिया।

मामला तब और गंभीर हो गया जब सोशल मीडिया पर आरोपी और पीड़िता की कथित शादी का एक वीडियो वायरल हुआ। हालांकि श्रवण दास महाराज ने बाद में इस शादी से इनकार कर दिया, जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस की शरण ली।

महिला थाना में कांड संख्या 182/25 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और दोष सिद्ध होने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.