Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी मुठभेड़, सुकमा-बीजापुर में 14 नक्सली ढेर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी मुठभेड़, सुकमा-बीजापुर में 14 नक्सली ढेर

Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सुकमा और बीजापुर जिलों में शनिवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई अलग-अलग मुठभेड़ों में कुल 14 नक्सली मारे गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, मुठभेड़ सुबह करीब 5 बजे से रुक-रुककर जारी है।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुकमा जिले के दक्षिणी क्षेत्र के जंगलों में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 12 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। घटनास्थल से सभी शव बरामद कर लिए गए हैं। अभियान फिलहाल जारी है और इलाके में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

वहीं पड़ोसी बीजापुर जिले के दक्षिणी क्षेत्र में भी शनिवार तड़के सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। यहां दो नक्सलियों को ढेर किया गया है। दोनों शव घटनास्थल से बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस के अनुसार, बीजापुर क्षेत्र में भी सर्च ऑपरेशन जारी है और रुक-रुककर फायरिंग की आवाजें सुनाई दे रही हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों ही जिलों में नक्सलियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना के आधार पर नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया गया था। उन्होंने कहा कि अभियान समाप्त होने के बाद विस्तृत जानकारी आधिकारिक रूप से जारी की जाएगी।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में 285 नक्सली मारे गए थे, जिससे साफ है कि राज्य में नक्सल विरोधी अभियानों को लगातार तेज किया जा रहा है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.