Media24Media.com: #नक्सली ढेर

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #नक्सली ढेर. Show all posts
Showing posts with label #नक्सली ढेर. Show all posts

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी मुठभेड़, सुकमा-बीजापुर में 14 नक्सली ढेर

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सुकमा और बीजापुर जिलों में शनिवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई अलग-अलग मुठभेड़ों में कुल 14 नक्सली मारे गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, मुठभेड़ सुबह करीब 5 बजे से रुक-रुककर जारी है।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुकमा जिले के दक्षिणी क्षेत्र के जंगलों में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 12 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। घटनास्थल से सभी शव बरामद कर लिए गए हैं। अभियान फिलहाल जारी है और इलाके में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

वहीं पड़ोसी बीजापुर जिले के दक्षिणी क्षेत्र में भी शनिवार तड़के सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। यहां दो नक्सलियों को ढेर किया गया है। दोनों शव घटनास्थल से बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस के अनुसार, बीजापुर क्षेत्र में भी सर्च ऑपरेशन जारी है और रुक-रुककर फायरिंग की आवाजें सुनाई दे रही हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों ही जिलों में नक्सलियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना के आधार पर नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया गया था। उन्होंने कहा कि अभियान समाप्त होने के बाद विस्तृत जानकारी आधिकारिक रूप से जारी की जाएगी।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में 285 नक्सली मारे गए थे, जिससे साफ है कि राज्य में नक्सल विरोधी अभियानों को लगातार तेज किया जा रहा है।

कांकेर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। कांकेर जिले के तिरियारपानी और सरईपानी जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई। जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने अब तक 3 नक्सलियों को ढेर कर दिया है।


जंगल में अभी भी कुछ नक्सलियों के छिपे होने की आशंका जताई जा रही है। सुरक्षाबल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी रखे हुए हैं और वरिष्ठ अधिकारी पूरे ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए हैं।

मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। विभाग की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन कांकेर SP और अन्य वरिष्ठ अधिकारी जल्द प्रेस ब्रीफिंग कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ के बस्तर और कांकेर जिलों में लंबे समय से नक्सली गतिविधियां सक्रिय हैं। हाल के महीनों में सुरक्षाबलों ने इन क्षेत्रों में नक्सल विरोधी अभियान तेज कर रखा है।

अबूझमाड़ का बड़ा एनकाउंटर : 40-40 लाख के दो टॉप नक्सली ढेर

No comments Document Thumbnail

 नारायणपुर। बस्तर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा से लगे अबूझमाड़ इलाके में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में CPI (माओवादी) केंद्रीय समिति के दो वरिष्ठ नेता ढेर हो गए। मारे गए कैडरों की पहचान राजू दादा उर्फ कट्टा रामचंद्र रेड्डी और कोसा दादा उर्फ कादरी सत्यनारायण रेड्डी के रूप में हुई है। दोनों पर 40-40 लाख रुपये का इनाम घोषित था।


नारायणपुर एसपी रॉबिन्सन ने बताया कि माओवादी गतिविधियों की सूचना मिलने पर 22 सितंबर की सुबह सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। दिनभर चली मुठभेड़ में दोनों कुख्यात नक्सली मारे गए। राजू दादा (63) और कोसा दादा (67) तेलंगाना के करीमनगर जिले के निवासी थे और पिछले तीन दशक से दंडकारण्य विशेष क्षेत्रीय समिति में सक्रिय थे। इन पर कई हिंसक घटनाओं, सुरक्षा बलों पर हमलों और नागरिक हत्याओं में शामिल होने के आरोप हैं।

मुठभेड़ स्थल से बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए हैं। बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी. ने इसे सरकार और जनता की उम्मीदों के अनुरूप बड़ी सफलता बताया। उन्होंने माओवादियों से हिंसा छोड़कर आत्मसमर्पण करने और पुनर्वास नीति का लाभ उठाने की अपील की।

छत्तीसगढ़ : सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, दो शीर्ष नक्सली ढेर

No comments Document Thumbnail

 मानपुर। छत्तीसगढ़ के मानपुर क्षेत्र में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। कारेकट्टा गांव से लगे बंडा पहाड़ और जंगल में हुई मुठभेड़ में दो बड़े नक्सली लीडर मारे गए।


सूत्रों के अनुसार, मारे गए नक्सलियों में जोनल कमेटी लीडर विजय रेड्डी और डीवीसी कमांडर लोकेश सलामे शामिल हैं। दोनों लंबे समय से क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों का नेतृत्व कर रहे थे और आरकेबी डिविजन के शीर्ष नेतृत्व में गिने जाते थे।

इस संयुक्त ऑपरेशन में जिला पुलिस, डीआरजी और आईटीबीपी के जवान शामिल थे। मुठभेड़ मानपुर, मदनवाड़ा और सीतागांव थाना क्षेत्रों के जंगल में हुई।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.