Media24Media.com: तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर RSS प्रमुख मोहन भागवत, हिंदू सम्मेलन, युवा संवाद और सामाजिक सद्भावना बैठक में शामिल होंगे

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर RSS प्रमुख मोहन भागवत, हिंदू सम्मेलन, युवा संवाद और सामाजिक सद्भावना बैठक में शामिल होंगे

Document Thumbnail

 रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत मंगलवार रात तीन दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। रायपुर एवं आस-पास के क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में वे संघ की विचारधारा, सामाजिक समरसता और युवाओं की भूमिका पर अपने विचार साझा करेंगे।


31 दिसंबर : अभनपुर में विशाल हिंदू सम्मेलन

रायपुर जिले के अभनपुर के सोनपैरी गांव स्थित असंग देव कबीर आश्रम में 31 दिसंबर को भव्य हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

  • मुख्य वक्ता : डॉ. मोहन भागवत
  • मुख्य अतिथि : राष्ट्रीय संत गुरुदेव असंग
  • समय : प्रातः 9 बजे से
  • अवधि : लगभग 3 घंटे
  • संभावित उपस्थिति : करीब 30 हजार लोग
  • व्यवस्था : 10 एकड़ में विशाल डोम

आयोजकों के अनुसार प्रदेशभर से हिंदू समाज के प्रतिनिधि सम्मेलन में शामिल होंगे।

एम्स रायपुर में युवा संवाद

इसी दिन सुबह 9 से 12 बजे तक एम्स रायपुर में स्नातक व पेशेवर युवाओं का संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा।
डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, सीए, व्यापारी आदि करीब 2,000 युवा इसमें भाग लेंगे।
यह कार्यक्रम जनवरी में प्रदेशभर में प्रस्तावित युवा सम्मेलनों की श्रृंखला का प्रारंभिक आयोजन माना जा रहा है।

1 जनवरी : सामाजिक सद्भावना बैठक

नए साल के पहले दिन 1 जनवरी को राम मंदिर परिसर में सामाजिक सद्भावना बैठक होगी।

समय : सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

प्रतिभागी : विभिन्न समाजों के प्रदेश प्रमुख
बैठक में आपसी सहयोग, सामाजिक समरसता और समाज के तात्कालिक मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा, ताकि सामाजिक एकता और सौहार्द को मजबूत किया जा सके।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.