Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बीजापुर मुठभेड़ पर बोले CM साय- शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी

Document Thumbnail

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर के अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए रायपुर से रवाना हो गए। रवानगी से पहले रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का सौभाग्य है कि दीक्षांत समारोह में देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और राज्यपाल भी उपस्थित रहेंगे।


बीजापुर में हुई नक्सली मुठभेड़ में जवानों की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा-
लगातार ऑपरेशन हो रहे हैं, हमारे जवान मजबूती से नक्सलवाद के खिलाफ लड़ रहे हैं। कल ऑपरेशन में DRG के तीन जवान शहीद हुए हैं। हम उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनके साहस को नमन करते हैं। भगवान उनके परिवार को यह शोक सहने की शक्ति दे।
उन्होंने आगे कहा कि इस मुठभेड़ में बड़ी सफलता मिली है और बड़ी संख्या में नक्सली न्यूट्रलाइज किए गए हैं।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि
“बीजापुर ऑपरेशन में 16 नक्सली मारे गए हैं। हमारे बहादुर जवानों ने अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। हमने तीन जवानों को खोया है। नक्सलियों की यह कायराना हरकत है, शहादत को व्यर्थ नहीं जाने देंगे।

Next Story Older Post Home
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.