Media24Media.com: बहादुर जवानों की शहादत को जाया जाने नहीं देंगे, नक्सलियों को मिलेगा माकूल जवाब : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बहादुर जवानों की शहादत को जाया जाने नहीं देंगे, नक्सलियों को मिलेगा माकूल जवाब : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

Document Thumbnail

 रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज रायपुर पुलिस लाइन हेलीपेड में बीजापुर नक्सली मुठभेड़ में शहीद तीन जवानों को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि दी। वहीं घायल दो जवानों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने नक्सलियों के खात्मे के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि, अब नक्सल अपनी अंतिम सांसे गिन रहा है। सुरक्षाबलों ने सैकड़ों नक्सलियों को न्यूट्रलाइज किया है। वहीं कई माओवादी सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर समाज की मुख्यधारा में वापस लौटे हैं।


साव ने कहा कि, सुरक्षा बल के बहादुर जवानों ने बीजापुर में बड़े नक्सल ऑपरेशन को अंजाम दिया है। इस मुठभेड़ में जवानों ने 15 नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं हमने अपने तीन जवानों को खो दिया। मां भारती की सेवा में अपने प्राणों का न्योछावर करने वाले सच्चे सपूत को नमन करता हूं।

साव ने कहा कि, हमारे बहादुर जवानों का यह बलिदान जाया नहीं जाएगा। नक्सलियों की कायराना हरकत का माकूल जवाब मिलेगा।माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन एवं माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मार्च 2026 तक बस्तर सहित पूरे देश से माओवादियों का समूल नाश होने वाला है। 

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.