Media24Media.com: दिल्ली में आज का दिन बेहद खास : भारत आएंगे रूस के राष्ट्रपति पुतिन

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

दिल्ली में आज का दिन बेहद खास : भारत आएंगे रूस के राष्ट्रपति पुतिन

Document Thumbnail

 नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आज उच्च-स्तरीय कूटनीतिक गतिविधियों का दिन होने वाला है, क्योंकि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन भारत के दौरे पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होने वाली उनकी मुलाकात को लेकर देश और दुनिया में बेहद उत्सुकता बनी हुई है।


पुतिन का विशेष विमान आज दिल्ली पहुंचेगा। लैंडिंग के तुरंत बाद उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री मोदी से प्रधानमंत्री आवास पर तय है, जहां राजकीय रात्रिभोज का आयोजन भी किया गया है। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच लंबी और महत्वपूर्ण बैठक होगी, जिस पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की बड़ी नजरें हैं।

23वां भारत-रूस सालाना शिखर सम्मेलन भी रहेगा केंद्र में

इधर, शुक्रवार को होने वाला 23वां भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन भी चर्चा का विषय है। ऐसे समय में, जब अमेरिका सहित कई देश भारत पर रूस से कच्चा तेल न खरीदने का दबाव बना रहे हैं, पुतिन की यह यात्रा वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि दोनों देशों की इस मुलाक़ात से क्या बड़े निर्णय निकलकर सामने आते हैं।

आर्थिक और व्यापारिक सहयोग रहेगा मुख्य एजेंडा

पुतिन की यात्रा से पहले भारत और रूस दोनों देशों ने संकेत दिए हैं कि बैठक में आर्थिक, व्यापारिक और निवेश से जुड़े मुद्दे प्राथमिकता पर रहेंगे। इस वजह से उनके साथ रूस की कैबिनेट के आर्थिक विभागों के प्रमुख मंत्री भी दिल्ली पहुंच रहे हैं।

इनमें शामिल हैं-

  • आर्थिक विकास मंत्री मैक्सिम रेशेतनिकोव
  • उप उद्योग व व्यापार मंत्री एलेक्सी ग्रूजदेव
  • कृषि मंत्री ओक्साना लुट
  • डिजिटल संचार मंत्री सर्गेई कुशचेव

इसके अतिरिक्त, स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराशको, विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और रक्षा मंत्री आंद्रे बेलुसोव भी भारत आने वाले हैं। यह दौरा हाल के वर्षों में रूसी सरकार का सबसे बड़ा विदेशी प्रतिनिधिमंडल माना जा रहा है।

संभावित फोकस क्षेत्र

  • ऊर्जा, रक्षा और अंतरिक्ष सहयोग
  • परमाणु ऊर्जा समझौते पर चर्चा
  • व्यापार बढ़ाने के लिए भुगतान तंत्र पर सहमति
  • वैश्विक भू-राजनीति और सुरक्षा मुद्दों पर वार्ता
Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.