Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में फिलहाल ठंड से मिली राहत, कोहरे ने लोगों को किया परेशान

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में फिलहाल ठंड से मिली राहत, कोहरे ने लोगों को किया परेशान

Document Thumbnail

 रायपुर। मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालाँकि, इसके बाद तापमान में गिरावट आ सकती है और ठंड का असर बढ़ सकता है।


पिछले कुछ दिनों में प्रदेश में ठंड का असर कम हुआ है। मौसम में यह बदलाव उत्तर से चलने वाली ठंडी हवाओं के कमजोर पड़ने और पूर्वी हवाओं के सक्रिय होने के कारण देखा जा रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान रात के तापमान में औसतन एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई, जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत महसूस हुई।

राज्य के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर जैसी स्थिति नहीं बनी। रायपुर में मंगलवार को मौसम साफ और शुष्क रहा। अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि जगदलपुर में अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रायपुर एयरपोर्ट क्षेत्र में दिन का तापमान 29 और रात का 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर दिशा से हवाओं के चलने पर तापमान तेजी से गिरता है, लेकिन पूर्वी हवाओं के प्रभाव से ठंड की तीव्रता कम हो जाती है। फिलहाल प्रदेश में यही स्थिति बनी हुई है।

रायपुर में सुबह के समय हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है। दिन में आसमान साफ या आंशिक रूप से बादल रह सकता है। अधिकतम तापमान लगभग 29 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। अगले दो दिनों तक तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद तीन दिनों में 1 से 3 डिग्री तक गिरावट की संभावना है। फिलहाल बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.