Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

चिलम पीते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल, विभाग में मचा हड़कंप

Document Thumbnail

 उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से पुलिस महकमे की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक पुलिसकर्मी खुलेआम चिलम पीते हुए नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह मामला सकरन थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में दिख रहा पुलिसकर्मी आरक्षी धर्मेंद्र कुमार दुबे है, जो सकरन थाना क्षेत्र के उमरा कला गांव स्थित एक आश्रम में अक्सर जाया करता था। आरोप है कि इसी आश्रम में उसने चिलम पी, जिसका किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया। यह वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी नशा करते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद आम लोगों में नाराजगी देखी जा रही है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब कानून का पालन कराने वाले ही कानून तोड़ते नजर आएंगे, तो आम जनता में क्या संदेश जाएगा।

वीडियो के वायरल होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय पुलिस अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। इस संबंध में सकरन थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी मिली है और मामले की जांच कराई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल यह मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.