Media24Media.com: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ दौरे पर, बिरसा मुंडा जयंती कार्यक्रम में होंगी शामिल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ दौरे पर, बिरसा मुंडा जयंती कार्यक्रम में होंगी शामिल

Document Thumbnail

अंबिकापुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंचेंगी। वे अंबिकापुर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगी। राष्ट्रपति की उपस्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और आयोजन की तैयारियाँ पूरी कर ली हैं।


सूत्रों के अनुसार, अपने इस प्रवास के दौरान राष्ट्रपति दो महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन भी कर सकती हैं, जो प्रदेश के वैद्यों और देवस्थलों से जुड़ी हैं।

“मुख्यमंत्री वैद्यराज सम्मान निधि” योजना का शुभारंभ संभव

राष्ट्रपति राज्य में पहली बार शुरू की जा रही ‘मुख्यमंत्री वैद्यराज सम्मान निधि’ योजना का शुभारंभ कर सकती हैं।
इस योजना के तहत—

परंपरागत उपचार विधियों का अनुसरण करने वाले वैद्यों को

हर साल 5000 रुपए की सम्मान निधि

डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से प्रदान की जाएगी।

इन वैद्यों का चयन तीन स्तर पर किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश भर से चुने गए 50 वैद्यों को आमंत्रित किया गया है, जिनमें से 5–10 वैद्यों को राष्ट्रपति मंच पर सम्मानित करेंगी।

पहला उत्तर क्षेत्र जनजातीय लोकनृत्य महोत्सव—आज राज्य स्तरीय मुकाबला

प्रदेश में पहली बार उत्तर क्षेत्र जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरुआत ग्राम स्तर से हुई थी।
इसके बाद जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में—

  • प्रथम विजेता को ₹50,000,
  • द्वितीय को ₹25,000,
  • और तृतीय को ₹15,000 की पुरस्कार राशि दी गई।

अब 19 नवंबर को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में—

  • प्रथम विजेता को ₹2 लाख रुपए,
  • द्वितीय को ₹1 लाख,

और तृतीय को ₹50,000
की पुरस्कार राशि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों से प्रदान की जाएगी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.