Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

हाफ बिजली बिल की ताज़ा घोषणा पर कांग्रेस शर्मनाक राजनीति कर रही : भाजपा

Document Thumbnail

 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता के.एस. चौहान ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा बिजली बिल हाफ योजना को लेकर की गई ताज़ा घोषणा का स्वागत किया है और इसके लिए प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। चौहान ने कहा कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद 200 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को सीधे आधा बिल देना होगा, जिससे 45 लाख से अधिक परिवारों को लाभ मिलेगा।


उन्होंने आरोप लगाया कि इस महत्वपूर्ण निर्णय पर कांग्रेस शर्मनाक राजनीति कर रही है और जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है।

“वादा भाजपा का नहीं, फिर भी जनता के हित में निभाया” — चौहान

प्रवक्ता चौहान ने कहा कि हाफ बिजली बिल का वादा भाजपा ने नहीं किया था, फिर भी प्रदेश की जनता के आर्थिक हितों को प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में सरकार ने इसे जारी रखा है। समयानुकूल निर्णय लेकर जनता को राहत देना भाजपा सरकार का संवेदनशील और जनहितैषी दृष्टिकोण है। चौहान ने कहा कि ताज़ा घोषणा से प्रदेश के सभी वर्गों के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी।

कांग्रेस पर छल-कपट का आरोप

चौहान ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि अपने शासनकाल में कांग्रेस ने अपने ही किए वादों से मुकरने, जनता के साथ छल-कपट और धोखाधड़ी करने की लंबी परंपरा रखी है। अब वह अपने नाकारापन से जनता का ध्यान हटाने के लिए नए-नए राजनीतिक स्वांग रच रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.