Media24Media.com: दिल्ली के लाल किले के पास कार में धमाका - मुख्यमंत्री साय ने जताया गहरा शोक

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

दिल्ली के लाल किले के पास कार में धमाका - मुख्यमंत्री साय ने जताया गहरा शोक

Document Thumbnail

 Delhi Blast News : दिल्ली के लाल किले के पास हुई कार धमाके की घटना पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत हृदयविदारक है।


मुख्यमंत्री साय ने कहा, “जिन लोगों ने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”


उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार और सुरक्षा एजेंसियां स्थिति की सतत समीक्षा कर रही हैं और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा, “इस कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं।”

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.