Media24Media.com: दिल्ली धमाका: दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा - पीएम मोदी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

दिल्ली धमाका: दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा - पीएम मोदी

Document Thumbnail

Delhi Red Fort Blast : राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास सोमवार शाम हुए विस्फोट ने पूरे शहर को दहला दिया। शाम 6 बजकर 52 मिनट पर लालकिला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के बाहर खड़ी आई-20 कार में धमाका हुआ। इस घटना में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। मृतकों में एक दिल्ली और एक उत्तर प्रदेश के अमरोहा का निवासी बताया गया है।


धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इलाके को घेर लिया और यूएपीए (UAPA) के तहत मामला दर्ज किया है। जांच एजेंसियां सभी एंगल से मामले की पड़ताल में जुटी हैं।

षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धमाके पर सख्त प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा -
“दिल्ली धमाके के पीछे के षड्यंत्र का पता लगाने में हमारी एजेंसियां जुटी हुई हैं। षड्यंत्रकारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”
बता दें कि धमाके के समय पीएम मोदी भूटान दौरे पर हैं।

फरीदाबाद में सघन तलाशी अभियान

दिल्ली धमाके के बाद पुलिस ने फरीदाबाद के फतेहपुर तगा कॉलोनी में बड़ी मात्रा में संदिग्ध विस्फोटक और ज्वलनशील पदार्थ बरामद किए हैं। इसके बाद मंगलवार सुबह इलाके में एसीपी शैलेंद्र की अगुवाई में करीब 800 पुलिसकर्मियों ने सघन तलाशी अभियान चलाया। प्रत्येक गली और घर की बारीकी से जांच की जा रही है।

13 मृतकों में 5 की पहचान हुई

धमाके में मारे गए 13 लोगों में से अब तक 5 मृतकों की पहचान हो चुकी है —

  • दिनेश कुमार मिश्रा – बहराइच
  • मोहसिन – मेरठ
  • अशोक – अमरोहा, हसनपुर
  • लोकेश – अमरोहा, हसनपुर
  • पंकज साहनी – मूल रूप से बिहार का, वर्तमान में कंझावला निवासी (कैब चालक)

दिल्ली पुलिस के अनुसार, शेष 4-5 शवों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

राजनाथ सिंह बोले — दोषियों को सजा मिलकर रहेगी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी घटना पर दुख जताते हुए कहा —

“इस त्रासदी के लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा और उन्हें किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।”

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.