Media24Media.com: छत्तीसगढ़ के नए महाधिवक्ता नियुक्त… विवेक शर्मा संभालेंगे दायित्व, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ के नए महाधिवक्ता नियुक्त… विवेक शर्मा संभालेंगे दायित्व, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

Document Thumbnail

 रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के नए महाधिवक्ता के रूप में विवेक शर्मा की नियुक्ति कर दी है। इस संबंध में राज्य सरकार और राज्यपाल कार्यालय ने आदेश जारी कर दिए हैं। इसके पहले महाधिवक्ता प्रफुल्ल कुमार भारत ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया था, जिसे तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया है।


इस्तीफा स्वीकार होने के बाद बिलासपुर के अतिरिक्त महाधिवक्ता रहे विवेक शर्मा को छत्तीसगढ़ का नया महाधिवक्ता नियुक्त करने का आदेश जारी किया गया।


जारी अधिसूचना के अनुसार, भारत के संविधान के अनुच्छेद 165(1) के तहत राज्यपाल ने विवेक शर्मा को कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से महाधिवक्ता पद का दायित्व संभालने का अधिकार प्रदान किया है।


विधि एवं विधायी कार्य विभाग ने इस नियुक्ति से जुड़े आदेश सभी संबंधित विभागों, उच्च न्यायालय और मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दिए हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.