Media24Media.com: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली ब्लाइंड महिला क्रिकेट टीम, टी20 वर्ल्ड कप जीत पर दी बधाई

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली ब्लाइंड महिला क्रिकेट टीम, टी20 वर्ल्ड कप जीत पर दी बधाई

Document Thumbnail

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ब्लाइंड महिला क्रिकेट टीम का स्वागत किया, जिसने हाल ही में ब्लाइंड महिला टी20 विश्व कप में शानदार जीत हासिल की है। प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों से आत्मीय बातचीत की और उनसे टूर्नामेंट से जुड़ी प्रेरणादायक कहानियाँ सुनीं।

मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर संदेश साझा करते हुए लिखा:

“ब्लाइंड महिला टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय ब्लाइंड महिला क्रिकेट टीम की मेजबानी कर बहुत खुशी हुई! खिलाड़ियों ने अपने अनुभव साझा किए, जो वाकई में अत्यंत प्रेरणादायक थे।”

टीम की इस ऐतिहासिक जीत ने देशभर में गर्व की लहर दौड़ा दी है, और प्रधानमंत्री से मुलाकात ने खिलाड़ियों के उत्साह को और भी बढ़ा दिया।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.