Media24Media.com: दर्दनाक हादसा : नहाने गया 11 साल का बच्चा सूखा नदी में डूबा, अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

दर्दनाक हादसा : नहाने गया 11 साल का बच्चा सूखा नदी में डूबा, अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम

Document Thumbnail

 गरियाबंद। जिले के फिंगेश्वर में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। सूखा नदी में नहाने गए एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।


जानकारी के अनुसार, मृतक साहिल सोनकर (11 वर्ष) अपने दोस्तों के साथ सूखा नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। दोस्तों ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बच्चे को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस हादसे से परिजनों में मातम पसर गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.