Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़े जाने पर भड़की जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी! 31 अक्टूबर को रायपुर बंद का ऐलान

Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़े जाने का मामला अब तूल पकड़ चुका है। इसे लेकर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने 31 अक्टूबर को रायपुर बंद का ऐलान किया है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रकांत यदु ने 29 अक्टूबर को रायपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजधानी बंद की घोषणा की।



दरअसल, बीते 23 अक्टूबर को तेलीबांधा स्थित वीआईपी एयरपोर्ट मार्ग पर स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की विशालकाय प्रतिमा को कुछ असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को तीन दिन बाद गिरफ्तार किया।



पार्टी ने पुलिस प्रशासन की कार्यवाही पर नाराजगी जताते हुए सवाल उठाया कि – “जब घटना तुरंत सामने आई थी, तब तत्काल कार्रवाई क्यों नहीं की गई? प्रतिमा के टूटे हुए टुकड़ों को सुरक्षित क्यों नहीं रखा गया?”


जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ की अस्मिता और स्वाभिमान से जुड़ा मामला है। इसी विरोध में 31 अक्टूबर को राजधानी बंद रखा जाएगा।


Raipur Mahaband: पार्टी ने व्यापारियों, आम नागरिकों, राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, कर्मचारियों, श्रमिक संगठनों और उद्योगपतियों से अपील की है कि वे एक दिन के लिए अपने प्रतिष्ठान और कार्य बंद रखकर शासन-प्रशासन पर दबाव बनाएं, ताकि दोषियों को सख्त सजा दिलाई जा सके।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.