Media24Media.com: सुप्रीम कोर्ट में हमले के प्रयास पर पीएम मोदी नाराज़, बोले – ऐसी हरकतों की समाज में कोई जगह नहीं

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

सुप्रीम कोर्ट में हमले के प्रयास पर पीएम मोदी नाराज़, बोले – ऐसी हरकतों की समाज में कोई जगह नहीं

Document Thumbnail

 नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को एक वकील द्वारा मुख्य न्यायाधीश (CJI) बीआर गवई पर जूता फेंकने की कोशिश की गई। इस घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीजेआई से फोन पर बात की और इस घटना पर नाराजगी जताई।


प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि “भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बीआर गवई से बात की। सुप्रीम कोर्ट परिसर में उन पर हुए हमले ने पूरे देश के नागरिकों को व्यथित कर दिया है। हमारे समाज में ऐसी घृणित हरकतों की कोई गुंजाइश नहीं है। न्यायमूर्ति गवई द्वारा दिखाया गया धैर्य और संयम प्रशंसनीय है।


घटना के दौरान एक 71 वर्षीय वकील ने कार्यवाही के बीच कथित रूप से सीजेआई की ओर जूता उछालने की कोशिश की। सीजेआई गवई ने इस मामले को शांत भाव से लेते हुए कहा – “इन बातों से विचलित मत होइए, इसका मुझ पर कोई असर नहीं पड़ता।”

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा – “यह न केवल मुख्य न्यायाधीश पर, बल्कि संविधान पर हमला है। न्यायमूर्ति गवई एक नेक और विनम्र व्यक्ति हैं, उनके खिलाफ हुई इस हरकत की पूरे राष्ट्र को एकजुट होकर निंदा करनी चाहिए।”

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.