Media24Media.com: #सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म. Show all posts
Showing posts with label #सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म. Show all posts

Middle East Tension : ईरान मुद्दे पर ट्रंप का ब्रिटेन पर निशाना, पीएम स्टार्मर की आलोचना, कहा ...

No comments Document Thumbnail

 Middle East Tension : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी-इजरायली हमलों को लेकर ब्रिटेन के रुख पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की आलोचना करते हुए कहा कि अमेरिका को ऐसे सहयोगियों की जरूरत नहीं है जो युद्ध जीतने के बाद उसमें शामिल हों।


शनिवार को ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए कहा कि ब्रिटेन, जो कभी अमेरिका का एक महान सहयोगी था, अब मध्य पूर्व में दो विमानवाहक पोत भेजने पर विचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि अब इसकी आवश्यकता नहीं है, लेकिन अमेरिका इसे याद रखेगा।

स्टार्मर ने दिया जवाब

ट्रंप की आलोचना पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अमेरिका और ब्रिटेन के बीच “विशेष संबंध” मजबूत हैं और ट्रंप के बयान इस रिश्ते की वास्तविक स्थिति को नहीं दर्शाते।

ब्रिटेन की संसद को संबोधित करते हुए स्टार्मर ने कहा कि अमेरिकी विमान ब्रिटिश सैन्य ठिकानों से उड़ान भर रहे हैं। ब्रिटिश जेट भी संयुक्त ठिकानों से मध्य पूर्व में अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा के लिए ड्रोन और मिसाइलों को मार गिरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच लगातार खुफिया जानकारी साझा की जा रही है, जो दोनों देशों के संबंधों की मजबूती को दर्शाता है।

हमले में शामिल न होने के फैसले का बचाव

स्टार्मर ने ईरान पर हमले में सीधे शामिल न होने के अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा कि उन्हें इस कार्रवाई का कोई स्पष्ट कानूनी आधार नहीं दिखा। उन्होंने कहा कि उनका रुख अब भी वही है।

ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने 7 मार्च को ऑपरेशन से जुड़ा अपडेट जारी करते हुए बताया कि अमेरिका ने क्षेत्र में संभावित मिसाइल हमलों को रोकने के लिए ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का उपयोग शुरू किया है, ताकि वहां मौजूद ब्रिटिश नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

इससे पहले ट्रंप ने ब्रिटेन के रुख को असहयोगी बताते हुए स्टार्मर की आलोचना की थी और कहा था कि वह पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल जैसे नेता नहीं हैं। वहीं पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच इजरायली रक्षा बलों ने जानकारी दी है कि तेहरान में इजरायली वायु सेना ने ईंधन भंडारण परिसरों पर हमला किया है।

‘भूपेश है तो भरोसा है’ फेसबुक पेज से वायरल वीडियो पर FIR, भाजपा बोली- छत्तीसगढ़ में जातीय तनाव फैलाने की कोशिश

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘भूपेश है तो भरोसा है’ फेसबुक पेज से पोस्ट किए गए एक जातिसूचक आपत्तिजनक वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा नेताओं की शिकायत पर रायपुर सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।


 भाजपा की शिकायत पर दर्ज हुई एफआईआर

भाजपा रायपुर शहर अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर और रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रविवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत में कहा गया कि इस पोस्ट के जरिए प्रदेश में जातिगत विद्वेष फैलाने और दंगा कराने की कोशिश की जा रही है।

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि फेसबुक पेज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समर्थक के नाम से संचालित किया जा रहा है और वहां से यह आपत्तिजनक वीडियो व पोस्ट शेयर की गई थी।

 पुलिस जांच में जुटी

सिविल लाइन थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और फेसबुक पेज के ऑपरेटर की पहचान के लिए तकनीकी जांच शुरू कर दी है।
हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद फेसबुक से वह पोस्ट हटा दी गई है।

 भाजपा नेताओं के आरोप

भाजपा की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि -

“छत्तीसगढ़ को शांति का टापू कहा जाता है, लेकिन राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जातीय विभाजन पैदा करने की साजिश रची जा रही है।”

भाजपा नेताओं का आरोप है कि पोस्ट में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और साहू समाज का अपमान करने की कोशिश की गई है।

उन्होंने कहा कि यह पोस्ट जानबूझकर उस समय की गई है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवंबर में दो बार छत्तीसगढ़ आने वाले हैं।

भाजपा की मांग

  • भाजपा नेताओं ने पुलिस से मांग की है कि —
  • संबंधित फेसबुक पेज को तुरंत ब्लॉक किया जाए।
  • आईडी संचालकों की पहचान कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
  • प्रदेश में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए कठोर कदम उठाए जाएं।

 पुलिस का रुख

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर डिजिटल एविडेंस जुटाए जा रहे हैं।
साइबर सेल की टीम फेसबुक पेज से जुड़े ईमेल और आईपी एड्रेस की जांच कर रही है ताकि पेज संचालक की पहचान की जा सके।

 

सुप्रीम कोर्ट में हमले के प्रयास पर पीएम मोदी नाराज़, बोले – ऐसी हरकतों की समाज में कोई जगह नहीं

No comments Document Thumbnail

 नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को एक वकील द्वारा मुख्य न्यायाधीश (CJI) बीआर गवई पर जूता फेंकने की कोशिश की गई। इस घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीजेआई से फोन पर बात की और इस घटना पर नाराजगी जताई।


प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि “भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बीआर गवई से बात की। सुप्रीम कोर्ट परिसर में उन पर हुए हमले ने पूरे देश के नागरिकों को व्यथित कर दिया है। हमारे समाज में ऐसी घृणित हरकतों की कोई गुंजाइश नहीं है। न्यायमूर्ति गवई द्वारा दिखाया गया धैर्य और संयम प्रशंसनीय है।


घटना के दौरान एक 71 वर्षीय वकील ने कार्यवाही के बीच कथित रूप से सीजेआई की ओर जूता उछालने की कोशिश की। सीजेआई गवई ने इस मामले को शांत भाव से लेते हुए कहा – “इन बातों से विचलित मत होइए, इसका मुझ पर कोई असर नहीं पड़ता।”

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा – “यह न केवल मुख्य न्यायाधीश पर, बल्कि संविधान पर हमला है। न्यायमूर्ति गवई एक नेक और विनम्र व्यक्ति हैं, उनके खिलाफ हुई इस हरकत की पूरे राष्ट्र को एकजुट होकर निंदा करनी चाहिए।”

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.