Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में 12 से 14 अक्टूबर तक अफसरशाही की बड़ी पड़ताल, सीएम साय करेंगे समीक्षा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में 12 से 14 अक्टूबर तक अफसरशाही की बड़ी पड़ताल, सीएम साय करेंगे समीक्षा

Document Thumbnail

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 12 से 14 अक्टूबर तक अधिकारियों की मैराथन बैठक लेंगे। इसकी शुरुआत 12 अक्टूबर को कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस से होगी।


बैठक में मुख्यमंत्री प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे, जिलों से फीडबैक लेंगे और रजत जयंती समारोह की तैयारियों की जानकारी भी प्राप्त करेंगे। इस अवसर पर नए मुख्य सचिव विकासशील गुप्ता भी मौजूद रहेंगे। उनके कार्यभार ग्रहण करने के बाद यह पहला कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस होगा।

13 अक्टूबर का एजेंडा

मुख्यमंत्री कलेक्टर्स-एसपी कॉन्फ्रेंस लेंगे और कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करेंगे।

इसी दिन कलेक्टर्स-डीएफओ बैठक भी होगी, जिसमें वन एवं पर्यावरण और आदिवासी योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।

14 अक्टूबर

मुख्यमंत्री गुड गवर्नेंस समिट में शामिल होंगे।

एजेंडा और नोडल विभाग

सभी सचिवों को निर्देश दिया गया है कि कॉन्फ्रेंस के मुख्य एजेंडा बिंदु 6 अक्टूबर तक मुख्यमंत्री कार्यालय और सामान्य प्रशासन विभाग को भेजें।

गृह विभाग : डीएम-एसपी कॉन्फ्रेंस का नोडल विभाग

वन विभाग : कलेक्टर-डीएफओ कॉन्फ्रेंस का नोडल विभाग

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.