Media24Media.com: CG CRIME: कलयुगी बेटे ने मां को डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG CRIME: कलयुगी बेटे ने मां को डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

Document Thumbnail

 सरगुजा। बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम सेदम में सोमवार शाम एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। शराब के नशे में धुत बेटे ने अपनी मां से शराब पीने के लिए पैसे मांगे, इनकार करने पर डंडे से हमला कर उसकी मौत कर दी। बीच-बचाव करने आए पिता को भी पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।


घटना में मृतका की पहचान तिजो बाई (54) और आरोपी की पहचान सुखन साय मझवार (27) के रूप में हुई है। पिता शनी राम गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं।

पुलिस के मुताबिक आरोपी शराब का आदी था और परिवार से लगातार पैसे मांगकर परेशान करता था। वारदात के बाद वह फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने उसे जल्द ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। आरोपी के खिलाफ BNS की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.