Media24Media.com: महानवमी पर आज इस मुहूर्त में करें कन्या पूजन, जानें पूजा विधि और शुभ समय

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महानवमी पर आज इस मुहूर्त में करें कन्या पूजन, जानें पूजा विधि और शुभ समय

Document Thumbnail

 Maha Navami 2025 : आज 1 अक्टूबर 2025 को शारदीय नवरात्रि का अंतिम दिन महानवमी है। इस दिन मां सिद्धिदात्री और मां महिषासुर मर्दिनी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। भक्त इस दिन कन्या पूजन और हवन कर नवरात्र का पारण करते हैं।


महानवमी 2025 तिथि

नवमी तिथि की शुरुआत : 30 सितंबर शाम 6:06 बजे
नवमी तिथि का समापन : 1 अक्टूबर शाम 7:01 बजे

हवन का शुभ मुहूर्त

प्रातः 6:20 बजे से 11:40 बजे तक

कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त

पहला मुहूर्त : सुबह 5:01 से 6:14 बजे तक
दूसरा मुहूर्त : दोपहर 2:09 से 2:57 बजे तक

कैसे करें कन्या पूजन?

कन्याओं को सम्मानपूर्वक आमंत्रित करें।
उनके पैरों को दूध से धोकर माथे पर अक्षत, फूल या कुमकुम लगाएं।
भोजन कराएं और उन्हें उपहार व दक्षिणा दें।
चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

महानवमी के विशेष उपाय

मां सिद्धिदात्री के सामने घी का दीपक जलाएं।
उन्हें मिश्री, गुड़, केला, दही, हरी सौंफ, पान का पत्ता और देसी घी अर्पित करें।
सुख-शांति और ग्रहदोष निवारण के लिए मां से प्रार्थना करें।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.