Media24Media.com: अजीबोगरीब घटना : 35 साल की महिला से शादी के अगले दिन 75 साल के बुजुर्ग की संदिग्ध मौत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

अजीबोगरीब घटना : 35 साल की महिला से शादी के अगले दिन 75 साल के बुजुर्ग की संदिग्ध मौत

Document Thumbnail

 जौनपुर (यूपी)। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमुछ गांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां 75 वर्षीय संगरूराम ने 35 साल की तीन बच्चों की मां मनभावती से शादी की। लेकिन खुशियों के बीच शादी का यह रिश्ता महज एक दिन ही टिक पाया। अगले ही दिन संगरूराम की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।


साल भर पहले पत्नी की मौत के बाद संगरू अकेले रहते थे और संतानहीन थे। उन्होंने कोर्ट मैरिज और मंदिर में विवाह कर मनभावती को पत्नी स्वीकार किया। मनभावती अपने बच्चों के साथ ससुराल आ गई थी। लेकिन शादी के अगले ही दिन सुबह संगरू की अचानक तबीयत बिगड़ी और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।

मनभावती का दावा है कि संगरू ने शादी से पहले अपनी जमीन-जायदाद उसके नाम करने और बच्चों के लिए एक-एक लाख रुपए सुरक्षित करने का वादा किया था। मौत की खबर के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। वहीं, दिल्ली में रहने वाले संगरू के भाई और भतीजों ने अंतिम संस्कार रुकवा दिया है और अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.