Media24Media.com: त्योहारों पर बारिश का साया: ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में अगले हफ्ते भारी बारिश

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

त्योहारों पर बारिश का साया: ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में अगले हफ्ते भारी बारिश

Document Thumbnail

 रायपुर/दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर नया मौसमी सिस्टम विकसित हो रहा है। इसकी वजह से न केवल नया तूफान बनने की संभावना है बल्कि देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर भी एक बार फिर शुरू हो सकता है।


मॉनसून की वापसी में देरी

अमूमन 15 सितंबर से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी शुरू हो जाती है, लेकिन नए सिस्टम के कारण इसमें देरी हो सकती है। आईएमडी का कहना है कि इस बार मॉनसून की विदाई सामान्य समय पर नहीं हो पाएगी।

अगले हफ्ते फिर बारिश का दौर

25 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच मध्य भारत, पूर्वी भारत और उत्तर-पश्चिम भारत के बड़े हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है।

ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, पूर्वी राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भी अगले हफ्ते भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

त्योहारों पर असर

नवरात्र और दशहरा का पर्व अगले सप्ताह से शुरू हो रहा है और 2 अक्टूबर को विजयादशमी के साथ संपन्न होगा। लेकिन इस दौरान कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए त्योहारों की रौनक फीकी पड़ सकती है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.