Media24Media.com: Asia Cup 2025 Super 4: भारत-पाकिस्तान सहित चारों टीमें तय, देखें पूरा शेड्यूल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Asia Cup 2025 Super 4: भारत-पाकिस्तान सहित चारों टीमें तय, देखें पूरा शेड्यूल

Document Thumbnail

 नई दिल्ली। एशिया कप 2025 के सुपर फोर की चारों टीमें तय हो गई हैं। ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान, जबकि ग्रुप बी से श्रीलंका और बांग्लादेश ने अगले दौर में जगह बना ली है। सुपर फोर की शुरुआत 20 सितंबर (शनिवार) को श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच मुकाबले से होगी।


भारत-पाकिस्तान फिर आमने-सामने

पाकिस्तान ने बुधवार को यूएई को हराकर सुपर फोर में जगह पक्की की। इसी के साथ भारत-पाकिस्तान का दूसरा मुकाबला भी तय हो गया है। दोनों टीमें 21 सितंबर को दुबई में भिड़ेंगी। ग्रुप स्टेज में भारत ने पाकिस्तान को मात दी थी।

बांग्लादेश को लगातार दो दिन खेलने होंगे

पाकिस्तान को श्रीलंका से भिड़ने से पहले एक दिन का आराम मिलेगा, जबकि बांग्लादेश को लगातार दो दिन खेलना होगा।

  • 24 सितंबर: भारत बनाम बांग्लादेश (दुबई)
  • 25 सितंबर: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश (दुबई)

भारत और श्रीलंका सुपर फोर चरण का अंतिम मुकाबला 26 सितंबर को दुबई में खेलेंगे।

फाइनल मुकाबला

सुपर फोर चरण राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा, जहां हर टीम बाकी तीन टीमों से एक-एक बार भिड़ेगी। इसमें सेमीफाइनल नहीं होगा। अंक तालिका की शीर्ष दो टीमें 28 सितंबर को दुबई में फाइनल खेलेंगी।

पूरा Super 4 Schedule (20-26 सितंबर)

  • 20 सितंबर, अबू धाबी: श्रीलंका बनाम बांग्लादेश
  • 21 सितंबर, दुबई: भारत बनाम पाकिस्तान
  • 24 सितंबर, दुबई: भारत बनाम बांग्लादेश
  • 25 सितंबर, दुबई: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश
  • 26 सितंबर, दुबई: भारत बनाम श्रीलंका
  • 28 सितंबर, दुबई: फाइनल
Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.