Media24Media.com: राहुल टिकरिहा का कांग्रेस पर पलटवार: आरोप फेक, कानूनी लड़ाई तय

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

राहुल टिकरिहा का कांग्रेस पर पलटवार: आरोप फेक, कानूनी लड़ाई तय

Document Thumbnail

रायपुर। नवनियुक्त भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने कांग्रेस के सोशल मीडिया पोस्ट पर कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने इसे राजनीतिक षड्यंत्र बताते हुए कहा कि इस मामले में हर कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी।

टिकरिहा ने प्रेस वार्ता में कहा – “मैं एफआईआर भी करवाऊंगा और न्यायालय भी जाऊंगा।


मामले की पृष्ठभूमि

  • कांग्रेस नेता लगातार वायरल कर रहे थे उनके कथित चाचा द्वारा लिखे गए गंभीर आरोपों वाला पत्र।
  • टिकरिहा ने स्पष्ट किया कि पत्र लिखने वाला व्यक्ति उनका परिवार का सदस्य नहीं है।
  • यह मामला 2022 का था और 2023 में कोर्ट से उन्हें क्लीन चिट मिल चुकी है।
  • न्यायालय ने आरोपों को भ्रामक मानते हुए उन्हें एक बार भी तलब करने योग्य नहीं समझा था।

टिकरिहा का पलटवार

आरोप लगाने वाले पर तंज – “उसकी पत्नी एक शिक्षिका हैं, उनसे मेरा कोई संबंध नहीं था।”

कांग्रेस पर निशाना – “यह सब मेरी छवि खराब करने और मुझे राजनीति से रोकने की साजिश है। लोगों के मुद्दे उठाने पर अब तक मुझ पर 14 एफआईआर दर्ज की गईं और पांच बार जेल भी जाना पड़ा।”

वायरल ऑडियो पर प्रतिक्रिया

टिकरिहा ने कहा कि यह पूरी तरह फेक और एडिटेड है। “इस तरह की छेड़छाड़ पहले भी न्यायालय में प्रस्तुत की गई थी। जितने भी फर्जी स्क्रीनशॉट सामने आएंगे, उन पर मानहानि का नोटिस भेजा जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.